फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया जाहरवीर गुग्गा उत्सव

विज्ञापन
चौपाल में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया जाहरवीर गुग्गा उत्सव। संवाद
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में लोकदेवता जाहरवीर गुग्गाजी महाराज का उत्सव श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुग्गाजी महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुग्गाजी महाराज के जयकारे लगाए और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। लोगों ने लोकदेवता से क्षेत्र में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। लोक मान्यता है कि गुग्गाजी महाराज गुरु गोरखनाथ के परम शिष्य बने। उन्हें नागों के देवता और वीर लोकदेवता के रूप में पूजा जाने लगा। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आज भी उनके प्रति गहरी आस्था है। लोक मान्यताओं के अनुसार गुग्गाजी महाराज की जन्मकथा गुरु गोरखनाथ की भक्ति से जुड़ी है। राजस्थान के ददरेवा क्षेत्र के राजा जेवर सिंह और रानी बाछल को लंबे समय तक संतान नहीं थी। रानी बाछल ने गुरु गोरखनाथ की कठिन तपस्या की और उन्हें पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद मिला। गुरु गोरखनाथ ने रानी बाछल को ''''गूगल'''' नामक दिव्य फल प्रदान किया। इसी प्रसाद के प्रभाव से भाद्रपद कृष्ण नवमी को गुग्गाजी महाराज का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें