रामपुर बुशहर। माता महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी में 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में राधा म्यूजिकल ग्रुप ने भव्य प्रस्तुति दी। गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बनाया। रात 9:00 बजे से सुबह तक जागरण चला। इस दौरान भजन-कीर्तन पर भक्त रातभर झूमे। करन शर्मा समेत अन्य गायकों ने भजन गाकर भक्तों का खूब मनोरंजन किया। सभी श्रद्धालुओं ने जागरण में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।