फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Fri, 16 Jun 2023 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सराहन स्थित 19वीं वाहिनी आईटीबीपी के जुबली हॉल में आयोजित अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस सराहन में अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय, 17वीं, 19वीं, 43वीं और 50वीं वाहिनी की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में उप सेनानी जीडी चमन लाल, दंडपाल 19वीं अनुज दीक्षित दण्डपाल और वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 43वीं वाहिनी विजेता और 19वीं वाहिनी उपविजेता रही। 19वीं वाहिनी के सतीश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। चमन लाल ने एकल और युगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और विजेता और उपविजेता वाहिनी के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। 19वीं वाहिनी के दंडपाल अनुज दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों को एक मंच देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें