उपायुक्त किन्नौर ने छितकुल गांव के नजदीक नगस्ती में आईटीबीपी जवानों का मनोबल बढाते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किनौर)। उपायुक्त हेमराज वैरवा ने रविवार को सांगला घाटी का दौरा किया। इस दौरान छितकुल पंचायत के मस्तरंग और नागस्ती में सीमा पर सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि ऐसे कड़ाके की ठंड में आईटीबीपी के जवान हमारे देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात हैं और देश की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना और प्रशासन की ओर से हर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त इस दौरान छितकुल गांव के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान अरविंद कुमार नेगी ने छितकुल गांव की समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लोगों को सर्दी के समय बिजली की समस्या से परेशानी न हो, के लिए गांव के प्रत्येक घर को सोलर लाइट देने और पशु चारा देने का आश्वासन दियाष इस मौके पर तहसीलदार सांगला विधा चंद धीमान, नायब तहसीलदार अनिल राणा, छितकुल पंचायत के उपप्रधान अरविंद कुमार नेगी, भाग सिंह, तारा देवी, शर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।