फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-सनेई वाया रचोली सड़क पर गिरीं भारी चट्टानें, यातायात ठप

विज्ञापन
रामपुर सुंडा सड़क पर चट्टानें गिरने से यातायात बंद। संवाद
विज्ञापन
सोमवार रात को सुंडा में हुआ भूस्खलन, सड़क बंद होने से लोग परेशान
विज्ञापन


तीन पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
सुंडा में सोमवार रात भूस्खलन होने से रामपुर-सनेई वाया रचोली सड़क पर भारी चट्टानें आ गिरीं है, जिससे सड़क बंद हो गई है और यातायात ठप हो गया है। सड़क बंद होने से तीन पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों, दूध के वाहनों समेत अन्य छोटे वाहनों को वाया शनेरी-शिंगला होते हुए रामपुर जाना पड़ा। ग्रामीण अतिरिक्त सफर कर रामपुर समेत अन्य क्षेत्रों को जाने के लिए मजबूर हैं। रोजाना यात्रा करने वाले स्कूली विद्यार्थियों समेत नौकरीपेशा लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़क पर रोजाना रचोली, डंसा.और शिंगला पंचायत के हजारों ग्रामीण सफर करते हैं। डंसा पंचायत प्रधान देश कुमार ने कहा कि यातायात ठप होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों सहित ग्रामीणों को अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बड़ी चट्टानें गिरी हैं। सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी भेजने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जल्द सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी। शक्ति सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें