फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नलाटी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच 1 अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
. विजेता टीम को मिलेगी 3 लाख की इनामी राशि
विज्ञापन

. भीमाकाली दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में होगा हिमालयन कप क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भीमाकाली दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में हिमालयन क्लीन सराहन बुशहर की ओर से हिमालयन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मां भीमाकाली मंदिर के समीप खूबसूरत नलाटी स्टेडियम में 1 अक्तूबर से प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता को लेकर कमेटी के अध्यक्ष मानस गुलाटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। यह प्रतियोगिता ओपन फॉर्मेट में खेली जाएगी और प्रत्येक मुकाबला 10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता रेड बॉल से होगी। विजेता टीम को 3 लाख नकद राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1,11,000 इनामी राशि दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। मानस गुलाटी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। आयोजक कमेटी ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और क्रिकेट टीमों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को हमारी संस्कृति, हमारा गौरव, हमारा सराहन की थीम के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक कौशल, सचिव अमर ध्रेक, सहसचिव दीपक, कोषाध्यक्ष मोहन बंसल, सह कोषाध्यक्ष अंकुश मिलर, अनीश बुशैहरी, राहुल, मुकेश, रोबिन, सुनील और सुरेश सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें