रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में बुधवार को दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम के करवट बदलते ही ऊपरी क्षेत्रों में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाने से दिन को ही बाजारों में सन्नाटा छा गया।