भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ रामपुर में तीन भाजपा मंडल अध्यक्ष सामुहिक चित्र मे
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी रामपुर के तीनों मंडलों के साथ प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से मंडी लोकसभा के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और भाजपा नेता कौल सिंह नेगी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बैठक में 11 मई को परिचय बैठक को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में पूर्व कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष और सभी प्रभारी इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 मई को रामपुर और सराहन भाजपा मंडल की परिचय बैठक होगी। इस दौरान रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन मंडल अध्यक्ष मेहद्र जैन और ननखडी मंडल अध्यक्ष जिला लाल, महामंत्री भाजपा मंडल रामपुर दिनेश खमराल, महामंत्री राममूर्ति , सराहन मंडल महामंत्री रूपेश्वर सिंह और विजय शर्मा , महामंत्री ननखडी भाजपा मंडल राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।