ज्यूरी में आयोजित बैठक में पेंशनर चर्चा करते हुए। स्रोत : संघ
ज्यूरी में पेंशनर वेलफेयर की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने बुधवार को ज्यूरी जोन में त्रैमासिक बैठक की। अध्यक्षता ज्यूरी प्रभारी विनोद नेगी ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ज्यूरी जोन के पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अमोलक राम ने कहा कि 31 जुलाई तक सरकार 2016 से 2022 के सेवानिवृत्त पेंशनरों को वादे के अनुसार एरियर की 40 प्रतिशत राशि जारी करने के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पेंशनर से किया वादा पूरा नहीं करती है, तो पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार ने 15 अगस्त को डीए की 15 प्रतिशत राशि देने की घोषणा की है। कई विभाग के पेंशनरों को मेडिकल बिलों की राशि आ गई है। इसके लिए संघ सरकार का धन्यवाद करती है। आठ अगस्त को कांगड़ा जिले के शाहपुर में पेंशनरों का अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें 18 संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर विनोद नेगी, धर्म सैन मेहता, कांता देवी, अशोक नेगी, माल सिंह नेगी, सोहनलाल, मिड़कू राम, अशोक कुमार, बहादुर सिंह, छट्टू राम, शांता देवी, प्रताप सिंह, मीना देवी, शांति देवी, गुलाबी और गुलाब सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।