हिमालयन स्कूल रोहड़ू का छात्र ईशान जगटा स्पोर्टस हास्टल मतियाके लिए चयनित
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू के छात्र ईशान जगटा का चयन स्पोर्ट्स हाॅस्टल मतियाना के लिए हुआ है। वह हॉस्टल में वॉलीबाल का प्रशिक्षण लेगा। ईशान को वाॅलीबाल का प्रशिक्षण कोच अंचल शर्मा ने दिया। इसके चलते इनका चयन स्पोर्ट्स हाॅस्टल के लिए हुआ है। ईशान की उपलब्धि से विद्यालय के प्रबंधन में उत्साह है। स्कूल के प्रबंधक दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्या रंजू शर्मा स्कूल, एडमिन नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, दिनेश शर्मा, पवन सुर्यान, बलवंत शर्मा, पृथ्वीराज नेगी, स्वीटी शर्मा और बंदना शर्मा ने ईशान की बधाई दी है। संवाद