फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल और कुपवी के आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल और कुपवी में आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद के लिए साक्षात्कार होंगे। उपमंडल कुपवी की चडोली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र च्यामा, धारचांदना के धार-2, बंडल काफ्लाह के आंगनबाड़ी केंद्र बवराह और नागधार, कांडा बनाह के कुजाह में कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत बगाहर चौकी पंचायत के केंद्र बगाहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और धरण में सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार होंगे। ठाना पंचायत के अंतर्गत थूथ में सहायिका, चांजू पंचायत के राड़त और देवत के लास्टाधार और मिंडा के मढोचली कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। खादर पंचायत के हनल, मानू भाविया के दवाड़ा और बीड़ी में पद भरे जाएंगे। इसके अलावा इडा खुंद नेवल के रावली में, चइंजन के पालो, टिक्करी के भंगाल, पुजारली के नाली, झीना के तुईल में, मकडोग के घीचना में, गोरली मड़ावग के लौहना में और जोड़ना पुलबाहल के थाना में दोनों पद भरे जाएंगे। जावग छमरोग के बाहलधार और नागन में, सरी के देवठी में, टेलर के किमला में, किरण के फाजाबाग में, पुजारली के खराचली और ह्डेऊ में पद भरे जाएंगे। नेरवा के क्लारा में, गढ़ा पंचायत के बजाथल में, नगर पंचायत नेरवा के वार्ड नेरवा-2 में, माटल पंचायत के अलाईशना में और देवत के बटेवड़ी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाली पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उपरोक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों के लिए 10 दिसंबर तक उनके चौपाल स्थित कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए चौपाल उपमंडल में 19 दिसंबर को और कुपवी उपमंडल में 23 दिसंबर को साक्षात्कार सुनिश्चित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी, आवेदन करने वाले व उसके परिवार कि वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय के दूरभाष 01783-260046 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें