रामपुर बुशहर। रामपुर की पांच पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अब साक्षात्कार 30 दिसंबर को होंगे। पहले साक्षात्कार रविवार को रखे गए थे। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार को विभागीय कारणों की वजह से स्थगित किया गया है। आशा वर्कर के पद दरकाली पंचायत के दरकाली, तकलेच पंचायत के सेरी-मझाली, कूट पंचायत के सुरु, बहाली पंचायत के नेहरा और नरेण पंचायत के जराशी में भरे जाने हैं। यह साक्षात्कार अब 30 दिसंबर को होंगे।