रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के सोल्डिंग क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री सहदेव रेकांग ने चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना को पर्यावरण और स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा बताया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा से आग्रह किया है कि इस घटना की तुरंत जांच करवाई जाए और आग लगाने वालों को पकड़ कर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग को निर्देश दें कि मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जंगलों की निगरानी बढ़ानी चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए।