नौ अक्तूबर से पूह, रिकांगपिओ और निचार में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नौ से 11 अक्तूबर तक उप रोजगार कार्यालय पूह, रिकांगपिओ और निचार में साक्षात्कार लिए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पद निकाले गए हैं। वेतन 16,500 से 19,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक और वजन 56 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों सहित नौ अक्तूबर को उपरोजगार पूह, 10 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय रिकांगपिओ और 11 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय निचार में सुबह 11:30 बजे पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।