ठियोग कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में गठित क्लबों और इकाइयों ने अपनी भागीदारी निभाई।एनएसएस की तरफ से स्नेहा ने युवा और नशे के ऊपर अपने विचार रखे। रोवर एंड रेंजर की छात्रा स्मृति कंवर ने पीपीटी के माध्यम से साइबर क्राइम और इससे बचने के उपाय बताए। युवा क्लब की तरफ से गरिमा ने सतत् विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय की ईको क्लब के महाविद्यालय के लाइब्रेरियन मुन्नीलाल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उनके सपनों, सोच और कर्म में वह शक्ति है,जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ, रोवर एंड रेंजर, ईको क्लब, रेड रिबन, एंटी ड्रग साइबर क्राइम क्लब ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।