फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनमेंदर सिंघा चुने मां अंबिका टैक्सी मैक्सी यूनियन निरमंड के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। मां अंबिका टैक्सी मैक्सी यूनियन निरमंड की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में जनमेंदर सिंघा को यूनियन का प्रधान चुना गया। जितेंद्र कुमार को उप प्रधान, यशपाल को महासचिव, तिलक राज को सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष, प्रेम चंद को सह कोषाध्यक्ष, दीवान चंद और लाल चंद को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। यूनियन के मुख्य सलाहकार के रूप में मदन भारती, अजय भारती और गंगा राम को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह बैठक नगर पंचायत निरमंड के वार्ड नंबर-7 के पार्षद जम्बाल सिंह, वार्ड नंबर-5 के पार्षद सत्येंद्र सिंह पटियाल और व्यापार मंडल निरमंड के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में यूनियन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने, टैक्सी एवं मैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी यूनियन के हितों की रक्षा करते हुए टैक्सी एवं मैक्सी संचालकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें