फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज में स्थानीय और पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण रसायन सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में आयोजित पोषण रसायन सप्ताह-2026 सोचें वैश्विक, खाएं स्थानीय के तहत अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को संतुलित आहार, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति वैज्ञानिक जानकारी देना रहा। सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. येल्लो जी. राव ने आहार क्रांति विषय पर व्याख्यान देते हुए स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. घनश्याम मारदा ने गट माइक्रोबायोम विषय पर जानकारी देते हुए आंतों में मौजूद सूक्ष्मजीवों और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंध को वैज्ञानिक तरीके से समझाया। ऑनलाइन सेमिनार में करीब 90 से 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. शालू डोगरा ने किया। इसी अभियान के तहत मंगलवार को डॉ. शालू डोगरा ने पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरस्वतीनगर में विद्यार्थियों को आहार क्रांति विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय, पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने तथा स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की ओर से आयोजित यह पहल पोषण, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और सामुदायिक जागरूकता को जोड़ते हुए विद्यार्थियों और समाज तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें