फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 26 दिसंबर से

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित होने वाली मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का पोस्टर लांच करते एसडीएम हर्ष अमर
विज्ञापन
. अफगानिस्तान सहित कई देशों के फाइटर दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

. प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
. बीस्ट आईटीटी एमएमए अकादमी करेगी प्रतियोगिता का आयोजन, एसडीएम ने किया पोस्टर लांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली में 26 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल प्रतियोगिता शुरू होगी। 28 दिसंबर तक मार्शल आर्ट का रोमांच देखने को मिलेगा। बीस्ट आईटीटी अकादमी रामपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली परिसर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अफगानिस्तान सहित महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, पंजाब, राजस्थान और मणिपुर समेत अन्य राज्यों से करीब 150 एमएमए फाइटर दमखम दिखाएंगे। वीरवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। अकादमी प्रमुख कपिल देव ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और समाज में नशा निवारण के लिए जागरूकता फैलाना है। पहली बार हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय एमएमए प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इंवेंट में पांच सेमी प्रो और प्रोफेशनल फाइट होगी। इसके लिए अफगानिस्तान और नेपाल से फाइटर आएंगे। प्रतियोगिता आठ अलग-अलग भार वर्गों में आयोजित की जाएगी और हर वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्राॅफी से सम्मानित किया जाएगा। 26 दिसंबर को सभी खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा। 27 और 28 को क्षेत्र के लोगों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष भीष्म चंद, उप प्रधान ललित, सचिव मंगल दास, मुख्य सलाहकार अनु गोस्वामी, अश्वनी शर्मा, चेतन पाकला और मार्शल खिमटा सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें