कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा शिवान ने स्थानीय बस अड्डे में ग्रामीण स्तरीय वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया। शाखा प्रबंधक संदीप ठाकुर ने शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन की सुविधाओं और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संदीप ठाकुर ने साइबर क्राइम और बैंक धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए। शाखा लिपिक रमन कायत ने शिविर के संचालन किया।