फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा काॅलेज में समसामयिक विश्व की चुनौतियां विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सीमा काॅलेज में समसामयिक विश्व की चुनौतियां विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया है। शिविर का आयोजन एचएफआरआई, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला और गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त सहयोग से किया गया। इसमें 250 से अधिक प्रतिभागी हाइब्रिड मोड में शामिल हुए। सम्मेलन में एचएफआरआई के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा कहा कि पिछले पांच सालों में दुनिया में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन में अहमदाबाद से डॉ. राकेश पटेल, सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की प्राचार्य सिस्टर मॉली, अमिटी यूनिवर्सिटी शिमला से डॉ. सरिका जैन, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जनजातीय अध्ययन विभाग की उपनिदेशक डॉ. अंजना ठाकुर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. महावीर सिंह शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू से डॉ. अश्विनी शर्मा ने मंच का संचालन किया। डॉ. महावीर सिंह ने वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन के बढ़ते प्रचलन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन का अब वैश्विक वाहन बिक्री का 15 प्रतिशत हिस्सा हैं, जिसमें चीन सबसे आगे है। वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार ने बदलते जलवायु में जंगलों पर कीट हमलों की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कीटों के प्रकोप, जैविक नियंत्रण उपायों और विषाक्त रसायनों के विकल्पों पर जोर दिया। प्रोफेसर डॉ. बीएस. चौहान ने जीवन की दीर्घायु पर एक प्रस्तुति दी। डॉ. सरिका जैन ने दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे में शहरीकरण के प्रभाव पर अपने शोध प्रस्तुत किया। तकनीकी सत्र के दौरान 50 शोध प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें