नित्थर (कुल्लू)। शिमला के रिज मैदान पर 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें 15 बॉक्सर भाग लेंगे। नित्थर के पढोर गांव के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विक्की ठाकुर भी पंच बरसाएंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा, असम, थाईलैंड और श्रीलंका के बॉक्सर भाग लेंगे। विक्की ठाकुर का मुकाबला श्रीलंका के फाइटर मुराजूदीन से होगा। यह मुकाबला आठ राउंड का होगा। एक दिन के बॉक्सिंग मुकाबले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहेंगे। संवाद