फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन ने अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन पुलिस मैदान रिकांगपिओ में हुआ। इसमें जिला किन्नौर के अलावा शिमला और मंडी जिले से खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकर्ता भीम प्रकाश नेगी ने कहा कि शिविर में 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 25 खिलाड़ियों को चयन किया गया है। इन 25 खिलाड़ियों में भी 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टीम किन्नौर जिला क्रिकेटर के नाम से अंतर जिला प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए मुख्य कोच अमित नेगी और चयनकर्ता भीम प्रकाश नेगी सहित अन्य चयनकर्ताओं ने क्रिकेट ट्रायल लिया। जिला किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कोच अमित नेगी ने बताया कि आगामी दिनों में इन खिलाड़ियों को कोचिंग दी जाएगी। इससेे वह आगामी टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें