फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
रामपुर के पाटबंगला मैदान में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद प्रतिभागी
विज्ञापन
पहले दिन हुए चार मुकाबले, पुलिस रामपुर, प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज रामपुर, वोल्टेज वॉरियर्स रामपुर और राजस्व विभाग रामपुर ने जीते मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पाटबंगला मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ रामपुर की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों ने पुलिस रामपुर, प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज रामपुर, वोल्टेज वॉरियर्स रामपुर और राजस्व विभाग रामपुर ने मैच जीते। पहले मैच में पुलिस रामपुर ने खंड विकास कार्यालय को हराकर जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज रामपुर ने लोक निर्माण विभाग रामपुर द्वितीय को पराजित किया। तीसरे मैच में वोल्टेज वॉरियर्स रामपुर ने बिजली बोर्ड कोटला को हराया, जबकि चौथे मुकाबले में राजस्व विभाग रामपुर ने एसबीआई रामपुर को शिकस्त देकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पाटबंगला मैदान में खंड विकास अधिकारी के प्रभारी चमन भारती ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल, संस्कृति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी धरोहर है। इसको संजोए रखना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है। उन्होंने आयोजक कमेटी को बधाई दी। बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के मध्य आपसी तालमेल, सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए, सामाजिक बुराइयां जैसे बढ़ते नशे के प्रचलन को खत्म करना है। शर्मा ने युवा पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा है कि हमें ध्यान खेलों के प्रति और अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए, ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे। युवा राष्ट्रीय शक्ति है। इस मौके पर शशि ठाकुर, विनोज नेगी, गोविंद शाक्य, प्रीतम ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रो. कुशाल शर्मा, रंजू मेहता और अनिल वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें