फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेत बचाव अभियान कृषक एप को बढ़ावा देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर में बैंक अधिकारियों को खेत बचाव अभियान कृषक एप को बढ़ावा देने के निर्देश मिले हैं। सभी खाताधारकों के लिए केवाईसी अनिवार्य करने पर भी बल दिया गया है। ये निर्देश कल्पा में आयोजित खंडस्तरीय बैंकर समिति की तिमाही बैठक में दिए गए। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक रोहित सांगवान ने की। नाबार्ड के उप प्रबंधक चंद्रेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों को 'खेत बचाव अभियान कृषक एप' को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने को कहा गया। इसका उद्देश्य विभिन्न किसान कल्याण योजनाओं का लाभ छोटे और मध्यम किसानों तक पहुंचाना है। केवाईसी अनिवार्य करने से पात्र किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें