फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में पेट्रोल और डीजल की सुचारु आपूर्ति करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक ने आईओसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को भेजा पत्र
विज्ञापन

परिवहन समेत किसानी-बागवानी के लिए भी अति आवश्यक है डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति
ब्लॉक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को दूर करने की आईओसी से अपील की है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला ने आईओसी के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं वरिष्ठ मंडल प्रबंधन को पत्र भेजा है। विभाग ने पत्र जारी कर परिवहन समेत किसानी और बागवानी क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्याओं को दूर करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि अखबार में रामपुर के पांच पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संज्ञान लेते हुए आईओसी को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की अनुपलब्धता के संबंध में एक समाचार प्रकाशित हुआ है। पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के कारण स्थानीय जनता, बागवानों और यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों पर्यटन सीजन चरम पर है और क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में बागवानी गतिविधियां भी चल रही हैं। परिवहन के अलावा कृषि और बागवानी कार्यों के लिए डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति आवश्यक है। जनता, वाहन चालकों और किसानों-बागवानों की समस्याओं को देखते हुए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए। जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हिमाचल प्रदेश, उपायुक्त शिमला, भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड, अंबाला, हरियाणा के क्षेत्र प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपीसी, क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीसी, क्षेत्रीय प्रबंधक आईओसी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई है। साथ ही जिले के सभी एफसीएस और सीए निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखें और नियमित रूप से कार्यालय को दैनिक रिपोर्ट भेजें। जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को जारी आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की सुचारु सप्लाई होगी
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आईओसीएल के राज्य प्रभारी आईएल नेगी से इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल की सुचारु और बराबर सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें