फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्वाड़ और आनी में होगा माप तौल यंत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के दुकानदारों, होटल और ढाबा संचालकों के लिए माप तौल विभाग की ओर से माप तौल यंत्रों के निरीक्षण और नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर 23 और 24 दिसंबर को श्वाड़ और 25 और 26 दिसंबर को आनी विश्राम गृह में लगाए जाएंगे। शिविरों में रामपुर से माप तौल विभाग की निरीक्षक पूजा मच्छान अपनी टीम के साथ पहुंचेंगी। शिविर के दौरान दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयुक्त बट्टे, तराजू, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मीटर, लीटर सहित अन्य माप तौल यंत्रों का निरीक्षण कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा। 23 और 24 दिसंबर को श्वाड़ के शिविर में कोठी, बनोआ, करशाला, बिशल, डिगेढ़, लोष्टी, बांशा, कुईंर, उत्थखनेर, निगान, कराणा, डीडी, कुंगश, श्वाड़, चिमनी कैंची, दोघरा, विनण, छियोरा, कोटासेरी, रोहड़ीधार, निंगलू खनेउली, राणाबाग, शकेलड़ और शेउल सहित आसपास के क्षेत्रों के दुकानदार, होटल और ढाबा संचालक भाग लेंगे। 25 और 26 दिसंबर को आनी विश्राम गृह में लगने वाले शिविर में आनी, च्वाई, कमांद, खनाग और जाबन सहित अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों के माप तौल यंत्रों का निरीक्षण और नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें