रिकांगपिओ (किन्नौर)। तरांडा के पंचायत भवन में 23 दिसंबर को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा। उद्यान जिला किन्नौर के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में बागवानी, कृषि, आत्मा परियोजना, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, राज्य सहकारी बैंक के विशेषज्ञ और कर्मचारी ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। शिविर में प्राकृतिक खेती के महत्व, नवीनतम कृषि तकनीकों, कीट प्रबंधन, प्रूनिंग की बारीकियों और स्प्रे शेड्यूल पर जानकारी दी जाएगी।