फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने दो निजी प्रशिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए कौशल विकास भत्ता योजना की अनुपालना के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने वीरवार को बिलासपुर और लाड़ाघाट स्थित कौशल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास भत्ता योजना 2013 के तहत युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जांच करना था।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न संस्थानों में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसडीएम ने वीरवार को गुरुकुल संस्थान और लाड़ाघाट संस्थान में निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षकों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशलपूर्ण बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उन्हें दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना के लिए पात्र युवाओं को मांग के अनुसार ही कोर्स करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। तभी यह योजना सार्थक सिद्ध होगी। वहीं जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बिलासपुर गुरुकुल संस्थान में कटिंग और टेलरिंग का कोर्स चल रहा है। वहीं लाड़ाघाट में कंप्यूटर कोर्स चल रहा है। इस मौके पर बीडीओ सदर बबीता धीमान, बिलासपुर आईटीआई प्रधानाचार्य सुनील पटियाल, ईओ इंडस्ट्री पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें