फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में जनगणना के प्रथम चरण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कुमारसैन में जनगणना कार्य का जायजा लेते पर्यवेक्षक। संवाद
विज्ञापन
अधिकारियों ने मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का सोमवार को निरीक्षण किया गया। जनगणना निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला से आए डीपीए ग्रेड-ए करण वोहरा ने गांवों का दौरा कर फील्ड में चल रहे कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गणनाकारों और पर्यवेक्षकों की ओर से किए जा रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित प्रपत्रों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य में गुणवत्ता, सटीकता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के अंतर्गत 16 जून से 15 जुलाई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक मकान और भवन का विवरण एकत्रित किया जा रहा है, जो आगामी जनगणना की आधारभूत प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निरीक्षण के दौरान करण ने फील्ड में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें