चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा-चौपाल मार्ग पर नेवटी के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल हो गया। रमन कुमार पुत्र बिंदु राम निवासी ठोठिया, ग्राम पंचायत बमटा, तहसील चौपाल को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले गए। नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। नायब तहसीलदार चौपाल प्रशांत शर्मा ने कहा कि घायल को पांच हजार फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।