फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री से लगाई उपवन राजिक के रिक्त 350 पद भरने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए दी 2,22,222 रुपये की राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन विभाग के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विभाग में रिक्त पड़े उपवन राजिक के रिक्त पदों को भरने की मांग की। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए 2 लाख 22 हजार 222 रुपये का चेक भेंट किया। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल महासंघ के प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बागा सराहन में मिला। महासंघ ने वन विभाग में उपवन राजिक के रिक्त 350 से अधिक पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने महासंघ को आश्वस्त किया कि जल्द ही रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। इस मौके पर महासंघ के रामपुर वन वृत्त अध्यक्ष ललित भारती, सतीश कुमार, जिवेंदर कुमार, सुभाष शर्मा, तारा चंद, राज कपूर, प्रदीप कुमार, राकेश सिंघा, कपिल देव, जीतेंद्र, राजेंदर, योगराज नेगी, बबिता, उषा, लीला, मोनिका, श्याम लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें