फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेपाल घटना के बाद रामपुर के लापता लोगों की जानकारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद से नेपाल गए व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा तो एसडीएम कार्यालय में दें सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल प्रशासन ने नेपाल में हुई घटना के मद्देनजर सूचना जारी की है। यह सूचना उन नागरिकों के लिए है, जो रामपुर उपमंडल से नेपाल गए थे। 26 अगस्त को नेपाल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य नेपाल में है और घटना के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो वे सूचना दें। परिजनों को एसडीएम रामपुर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। वैकल्पिक रूप से, वे दूरभाष संख्या 0178223002 पर भी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं। प्रशासन ने लापता व्यक्ति का पूरा नाम, माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर मांगा है। साथ ही स्थायी पता और नेपाल जाने की तिथि व स्थान भी बताना होगा। नेपाल में व्यक्ति का वर्तमान या संभावित स्थान भी सूचित करना आवश्यक है। अंतिम बार कब और कहां संपर्क हुआ, इसकी जानकारी भी देनी होगी। परिवारजन का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराना होगा। यह जानकारी तत्काल सरकार और प्रशासन प्रतिनिधियों को भेजी जाएगी। एकत्रित की गई सभी जानकारी को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित करना है। ये एजेंसियां आवश्यक कार्रवाई करते हुए लापता व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करेंगी। साथ ही, उनके परिवारों से भी संपर्क साधा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें