फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में छात्रों को दी गई कौशल विकास की जानकारी

विज्ञापन
नेरवा काॅलेज में आनलाइन कौशल विकास का प्र​शिक्षण लेते छात्र। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में बुधवार को अपस्किलिंग वर्कशॉप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजकीय महाविद्यालय नेरवा ने विभिन्न महाविद्यालयों के सहयोग से किया। इसमें हिमालयन राइज एमएसएमई, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मनोविज्ञान विभाग और स्किल लैब्स चंडीगढ़ ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल विकास की जानकारी दी। इसके अलावा कॅरियर मार्गदर्शन किया और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। मेले में एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ युवाओं का संवाद भी हुआ। कार्यक्रम में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय नेरवा के संकाय सदस्यों में डॉ. विकास सुमन, प्रो. वरुण सूद, डॉ. रोहित, प्रो. संजीव, प्रो. सीमा, प्रो. आराधना, प्रो. दलीप, प्रो. वीरेंद्र, प्रो. दिनेश, प्रो. अमनदीप, अधीक्षक मदन गोपाल चौहान और हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें