फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नू स्कूल में होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
किन्नू स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
. सालाना समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में वार्षिक उत्सव मनाया गया। सेवानिवृत्त एसीएफ रोशन लाल दंगल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी, अध्यापकों और स्कूली छात्रों ने मुख्य अतिथि और मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। समारोह में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, किन्नौरी, पंजाबी, गुजराती और फिल्मी गानों पर बेहतरीन प्रस्तुति पेश की। सराहन-बुशहर की अनुष्का बुशैहरी ने नशे के खिलाफ अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि रोशन लाल ने राष्ट्रीय खेलो में भाग लेने वाली स्कूल की वंशिका पुत्री दुर्गा प्रसाद और किंजल पुत्री राजेश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाली स्कूल की छात्रा वर्ग में शगुन, अनुष्का, मन्नत, जिज्ञासा, कृतिका और छात्र वर्ग में सूर्य और आर्यन दंगल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्कूल के छात्रों के खेलों और शिक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छोटे से स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लक्टू, पंचायत प्रतिनिधि सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें