फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं को दी निवेश की जानकारी

विज्ञापन
चौपाल काॅलेज में वित्तीय जागरूकता पर वेबिनार में उपस्थित छात्र। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चौपाल में मंगलवार को वित्तीय जागरूकता पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॅरिअर परामर्श एवं रोजगार प्रकोष्ठ तथा एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। वेबिनार का विषय युवाओं के लिए वित्तीय कौशल में महारत—ज्ञान अर्जित करें, अपना भविष्य बनाए रहा। कार्यक्रम में युवाओं को निवेश के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया था। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। विशेषज्ञों ने साइबर धोखाधड़ी और सामूहिक निवेश योजनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने निवेश संबंधी धोखाधड़ी से बचने और सुरक्षित निवेश के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल दौर में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है। इससे वे अपनी आय और बचत का सही प्रबंधन कर सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें