फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन अधिकार अधिनियम के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
निरमंड में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लेकर वन अधिकार समितियों के साथ बैठक करते एसडीएम मनमोहन सिं
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)।
विज्ञापन

निरमंड के पंचायत समिति भवन में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की कार्यशाला लगी। अध्यक्षता उपमंडलीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनमोहन सिंह ने की। कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के तौर पर चमन चौहान पीआई खंड विकास कार्यालय निरमंड ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में बागा सराहन, चायल, जुआगी, कोट, नोर और राहणू पंचायत के वन अधिकार समिति के प्रधान, सचिव, पंचायत प्रधान, सचिव, वन बीट रक्षक, बीओ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर की 32 पंचायतों की वन अधिकार समितियों ने 5 चरणों में अलग-अलग पंचायतों में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वन अधिकार अधिनियम-2006 के नियमों के बारे में जानकारी दी। समितियों के प्रधान, सचिव और अन्य सदस्यों को विस्तार पूर्वक इस कानून के बारे में जागरूक किया गया।इस मौके पर जिला कुल्लू वन अधिकार समिति के सदस्य पूर्ण ठाकुर, जितेंद्र वर्मा, प्रधान तेजस्वी, पंचायत सचिव रकम राम, कुमत राम, ज्योत्सना, वन रक्षक प्रताप सिंह, तिलक राज, बुद्धि सिंह, तिलक राज, यशपाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें