चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा के कलाकारों ने आईटीआई चौपाल तथा झिकनीपुल में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसी आपदा में बचाव को लेकर जानकारी दी। लोगों को बताया कि किसी आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रभावित परिवार कुछ दिनों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में पहले से ही अपने परिवार की आपदा आपूर्ति किट बनाकर अनिवार्य वस्तुओं को संभालकर रखना जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है। इनमें से अधिकतर वस्तुएं प्रतिदिन उपयोग की जाती हैं, परन्तु आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर इन्हें ढूंढना बहुत कठिन होता है। संवाद