फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैंकिंग सुविधाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
धार में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में उपस्थित लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वावधान में और यूको बैंक की ओर से संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से धार गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में यूको बैंक धार गौरा के शाखा प्रबंधक कला सिंह सोनम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। संगठन मैनेजर रुचि गौतम ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, सुरक्षित उपयोग और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। शाखा प्रबंधक कला सिंह सोनम ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, ओटीपी और बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करने का आह्वान किया। ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। फील्ड ट्रेनर रंजना शर्मा ने अरावली के सहयोग से डिजिटल भुगतान जागरूकता के बारे में जानकारी दी। सरकार की विभिन्न योजनाओं, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ और महत्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें