फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काजा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
काजा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रस्तुति देते छात्र और महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा में स्वतंत्रता दिवस समारोह उपमंडल स्तरीय धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में पुलिस, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा और जेएनवी लरी के एनसीसी की टुकड़ियां शामिल थीं। अतिरिक्त उपायुक्त ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने को कहा। अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। स्पीति क्षेत्र में उत्कृष्ट बचाव एवं राहत कार्य करने वाले पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य सोनम तरगे व केसंग रापचिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

काजा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रस्तुति देते छात्र और महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें