फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई और रोवर्स एवं रेंजर्स ने किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. बलबीर सिंह कलसाइक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, समूह गीत, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी और प्रेरणादायक भाषण कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। विद्यार्थी गार्गी और सेजल के भाषणों की विशेष रूप से सराहना की गई। प्रो. वीरेंद्र ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रो. नरेंद्र नेगी, डॉ. विकास सुमन, प्रो. वरुण सूद, अशोक शर्मा, राजेंद्र पिस्ता, प्रो. सीमा, प्रो. कल्याण शर्मा, प्रो. अमन, डॉ. रोहित, प्रो. दलीप शर्मा, प्रो. आराधना सहित महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें