झाकड़ी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी चंबू बॉयज झाकड़ी की टीम। संवाद
विजेता टीम को 44,444 नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
लोक गायक दिवान सिवान और निक्की नेगी ने नचाए दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी ने ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें चंबू बॉयज झाकड़ी की टीम विजेता बनी है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला चंबू बॉयज झाकड़ी और शहीद पवन दंगल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी के मध्य हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोक गायक दिवान सिवान और निक्की नेगी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष आनंद ने कहा कि विजेता टीम को 44,444 इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित गया। उपविजेता टीम को 22,222 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली मिनी स्विट्जरलैंड दरकाली टीम को 5,100 रुपये और ट्रॉफी दी गई। इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समाजसेवी रीता सैनी विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। युवक मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष आनंद, अन्य पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।