नेरवा (रोहडू )। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई और रोवर्स एवं रेंजर्स ने किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. बलबीर सिंह कलसाइक ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गार्गी ने सेजल प्रस्तुत किया। प्रो. वीरेंद्र ठाकुर ने राष्ट्र और समाज के बारे में जानकारी दी। हम इंडिया वाले गीत पर समूह नृत्य को सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य के रूप में चुना गया। समारोह में प्रो.नरेंद्र नेगी, डॉ विकास सुमन , प्रो वरुण सूद , अशोक शर्मा,राजेंद्र पिस्ता, प्रो. सीमा, प्रो कल्याण शर्मा, प्रो. अमन, डॉ रोहित, प्रो. दलीप शर्मा, प्रो आराधना सहित महाविद्यालय के गैरशिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।