फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास 7 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई थी हेरोइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास पुलिस ने एक वाहन से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन (चिट्टा) मिली। बरामद हेरोइन की मात्रा 7 ग्राम थी। मौके से अक्षय (30) निवासी रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया। पवन (32) निवासी रामपुर, जिला शिमला भी पकड़े गए आरोपियों में शामिल है। सुनील ठाकुर (40) निवासी जोगिंद्रनगर जिला मंडी को भी हिरासत में लिया गया। चौथे आरोपी बिपुल शर्मा (32) निवासी रामपुर जिला शिमला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेरोइन के साथ उस वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिससे यह बरामदगी हुई। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें