रोहड़ू।
इंडेन गैस एजेंसी चिड़गांव ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ईकेवाईसी पूरी करवाने की अपील की है। ऐसा न करने पर उपभोक्ताओं को एलपीजी रिफिल गैर घरेलू दरों पर मिल सकती है। एजेंसी प्रभारी दिग्विजय शरवाण ने बताया कि केवल मोबाइल नंबर अपडेट कराना ई-केवाईसी नहीं माना जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट करवाया है, उन्हें भी एजेंसी में आकर बायोमीट्रिक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड और गैस पासबुक साथ लेकर इंडेन गैस एजेंसी, चिड़गांव पहुंचना होगा। यह सुविधा एजेंसी कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एजेंसी के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर 7018232814 और 9805551117 हैं।