फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल के नवनिर्मित स्टेज का उद्घाटन

विज्ञापन
ज्यूरी में विधायक नंद लाल ने किया नव निर्मित स्टेज का लोकार्पण। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी के नवनिर्मित स्टेज का विधायक नंद लाल ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। करीब साढ़े सात लाख की लागत से स्टेज का निर्माण हुआ है। नाथपा-झाकड़ी सतलुज जल विद्युत निगम ने ज्यूरी स्कूल में स्टेज के निर्माण के लिए करीब छह लाख की राशि जारी की थी। स्टेज के निर्माण से स्कूल की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब स्कूल में कार्यक्रम करवाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया कि स्कूल में स्टेज की मांग लंबे समय से चल रही थी। स्टेज का निर्माण ज्यूरी पंचायत ने करवाया। स्टेज निर्माण के लिए राशि एसजेवीएन से मिली और बाकी निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बकाया राशि ज्यूरी पंचायत की ओर से खर्च की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें