फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शुराचली के उठाऊ पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने 4 करोड़ रुपए उठाऊ पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत शुराचली क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 4 करोड़ रुपये की तीन अलग-अलग जल परियोजनाओं के उद्घाटन किया। इसमें उपमंडल सरस्वतीनगर की 95 लाख रुपये की लागत से निर्मित खाटल सौरावीं उठाऊ सिंचाई योजना और 65 लाख की राशि से निर्मित चामशु मसीना उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इन दोनों परियोजनाओं से रावीं और थाना पंचायत के निवासी और आसपास के नागरिक लाभान्वित होंगे। शिक्षा मंत्री ने रोहटान में 2.35 करोड़ की लागत से निर्मित शुराचली क्षेत्र की आंशिक रूप से पेयजल प्राप्त बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के प्रथम चरण में झगटान और मांदल पंचायत के साथ भोलाड़, थाना और रावीं पंचायत के निवासी लाभान्वित होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 38 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पब्बर नदी से एक बड़ी उठाऊ पेयजल का निर्माण किया जाना है, जिसका कार्य मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। दो वर्षों में शिक्षा विभाग में हजारों पदों को भरा गया है। ये प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके अलावा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के बनने और उनके स्तरोन्नत करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन ढाडी के लिए 20 लाख दे दिए गए हैँ। अब पांच लाख रुपये की राशि और दी जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोहटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, स्थानीय पंचायत के जन प्रतिनिधि और सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें