फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वोकल सोलो फोक में सुन्नी प्रथम, ठियोग द्वितीय और रामपुर तृतीय स्थान पर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। आदर्श विद्यालय ठियोग में चार दिवसीय जिला शिमला अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 18 खंडों से कुल 363 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वोकल सोलो फोक में सुन्नी प्रथम, ठियोग द्वितीय और रामपुर तृतीय स्थान पर रहे। वोकल सोलो क्लासिकल में सुन्नी ने प्रथम और रोहड़ू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग में रोहड़ू प्रथम, सुन्नी द्वितीय और मशोबरा तृतीय स्थान पर रहे। वन-एक्ट प्ले में रोहड़ू ने पहला, सुन्नी ने दूसरा और नेरवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में रामपुर प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहे। चेस में देहा प्रथम और चौपाल द्वितीय, योग में मतियाना प्रथम और चौरा द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में नेरवा खंड प्रथम और जुब्बल खंड द्वितीय स्थान पर रहा। रिद्मिक पेयर प्रतियोगिता में ठियोग की इशिता और नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मतियाना की अवनी और काव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चौरा की रिपीना और सुनीका की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक पेयर में भी ठियोग की इशिता और नव्या ने स्वर्ण पदक जीता। मतियाना की वंशिका ठाकुर और यशिका चंदेल ने रजत पदक प्राप्त किया। समापन समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर ने की। पूर्व अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, उपाध्यक्ष कमला शर्मा, उपनिदेशक निशा भलूनी और एडीपीईओ राजेश चौहान भी उपस्थित रहे। समाजसेवी गौरव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल और योग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कुरांश, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, योग और आर्टिस्टिक सिंगल जैसी विधाओं में कई विद्यार्थियों को चुना गया है। ये चयनित विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें