फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहले चरण में काजा खंड की पांच पंचायतों में होंगे चुनाव, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
काजा में चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पहले महिला कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कर्मचारियों को अंतिम रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय परिसर काजा में रविवार को चुनाव अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल हुई। इसके बाद विकास खंड काजा खंड की पांच पंचायतों में 26 मई को प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अंतिम रिहर्सल की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्पीति शिखा सिमतिया ने की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाए। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ काजा अंशुल शांडिल ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 मई को द्वितीय चरण में तीन और 30 मई को तृतीय चरण में दो पंचायतों में मतदान होगा। अंतिम रिहर्सल में मास्टर ट्रेनर सुभाष ने अधिकारियों को मतपेटी प्रबंधन, मतदान सामग्री के रखरखाव, मतदाता पहचान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सीलिंग प्रक्रिया, मतदान समाप्ति के बाद अपनाई जाने वाली औपचारिकताओं के बारे में समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें