फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में अंडर-14 प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचल की संस्कृति का संदेश दिया

विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्याति​थियों को स्वागत करते हुए: संव
विज्ञापन
कुमारसैन में अंडर-14 प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिमाचल की संस्कृति का संदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में मंगलवार को अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हिमाचल की संस्कृति और लोक परंपराओं का संदेश दिया। कार्यक्रम में आस्था फाउंडेशन के सन्नी गौतम और महामाया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महामाया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को 11 हजार रुपये की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। आस्था फाउंडेशन के सन्नी गौतम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर देती हैं। प्रधानाचार्य सुरजीत ने खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सन्नी गौतम ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलने की बात कही। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें