संगोष्ठी : एबीवीपी इकाई रामपुर पूर्वाह्न 11:00 बजे आर्यावर्त संस्थान में संगोष्ठी करेगी। इस दौरान प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
प्रभावितों की बैठक : भद्राश में लूहरी परियोजना प्रभावित कमेटी की पूर्वाह्न 11:00 बजे बैठक होगी। बैठक में समस्याओं पर चर्चा होगी।
विधायक सुनेंगे जनसमस्याएं : रामपुर में सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल पूर्वाह्न 11:00 बजे जन समस्याएं सुनेंगे।
क्रिकेट प्रतियोगिता : महासू पंचायत के बानकुफर में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पूर्वाह्न 11:00 बजे शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी।
सेमीफाइनल मैच : दत्तनगर में अपराह्न 3:00 बजे खशधार और कलेडा के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।